फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में एक बार फिर कोहरे का कहर

वीरवार की सुबह एक बार फिर से कोहरे का असर दिखाई दिया..पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव होगा। 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान हल्की बारिश के एक बार फिर से आसार बनते नजर आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद वीरवार से बर्फीली हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। सर्दी एक बार फिर और बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों की बर्फ से ढकी चोटियों से सीधी बर्फीली सर्द हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से अगले दो-तीन दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें