फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: जूनियर हाॅकी फाइनल में हिसार ने सोनीपत को 2-0 से हराया

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 07:52 PM IST

हॉकी हरियाणा संस्था की ओर से एस्ट्रोटर्फ मैदान पर बुधवार को महिलाओं की 19 वीं जूनियर राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में हिसार ने सोनीपत को 2-0 से हरा दिया। अब सीनियर वर्ग का फाइनल मैच वीरवार शाम चार बजे खेला जाएगा।संस्था हॉकी हिसार के महासचिव प्रोफेसर आजाद मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के पांचवें दिन मंगलवार को तीन मैच खेले गए। जूनियर वर्ग के खिताबी मुकाबले में हिसार ने सोनीपत को 2-0 से हराया। 37वीं सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच सोनीपत और फतेहाबाद के बीच खेला गया। इसमें सोनीपत ने फतेहाबाद को 3-0 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच हिसार और कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। इसमें हिसार ने कुरुक्षेत्र को 3-0 से हराया। मुख्य अतिथि आचार्य विकास मलिक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। पदमश्री अवार्डी सरदार बलदेव सिंह ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की खिलाड़ियों के इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान रखती हैं। खिलाड़ियों को अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन करना चाहिए। हमें कहीं पर भी रुकना नहीं है। अनुशासन और अभ्यास ही आपको सफलता दिलाएगा।इस मौके पर हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव प्रो. सुनील मलिक, पूर्व जिला खेल अधिकारी वीरेंद्र सिंह, साई कोच राजेश कुमार, दिलबाग मलिक आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें