नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह से सवाल पूछने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हाथों में किसान मोर्चा के झंडे लेकर पहुंचे किसानों को बस जबरदस्ती बसों में बैठा कर ले जाया गया। एसकेएम के नेताओं ने कहा कि भाजपा- जजपा ने हर एक नेता से सवाल जवाब किए जाएंगे। इसी के तहत किसान वीरवार को नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह से सवाल पूछने के लिए एकत्र हुए थे।