हिसार के डीएसीएम मार्ग स्थित मेडिकल स्टोर संचालक के पास पर्ची फेंक कर 20 लाख रुपये की रंगदारी और बाद में फायरिंग करने के मामले में सीआईए टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों भारत नगर निवासी विकास उर्फ चोटी और टिब्बा दानाशेर वासी समीर उर्फ मोटा के पास से देशी पिस्तौल बरामद हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।