फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में स्मॉग की चादर सुबह-शाम सैर करने वालों पर पड़ रही भारी

हिसार के वातावरण में छाई स्मॉग की चादर सुबह-शाम सैर करने वालों पर भारी पड़ रही है। वातावरण में प्रदूषण बढ़ने से सैर करने वालों की संख्या में गिरावट आ गई है। चिकित्सकों की भी मानें तो इस दमघोंटू वातावरण में सुबह-शाम सैर करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। बता दें कि सोमवार को शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक अचानक बढ़कर 300 के ऊपर पहुंच गया। इस दौरान यह 383 के आंकड़े तक चला गया, जो दिन भर का सर्वाधिक भी रहा। यही नहीं सोमवार को हिसार देश का तीसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर भी रहा। पहले नंबर पर राजस्थान का श्री गंगानगर व दूसरे पर नंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें