फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास राडा ने निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल पर लगाए गंभीर आरोप

हिसार विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास राडा ने निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सावित्री जिंदल के इशारे पर पुलिस उनके चुनावी एजेंट को परेशान कर रही है। राडा ने यह भी आरोप लगाया कि इसी कारण उनके चुनावी टेंट को भी हटवाया जा रहा है। रामनिवास राडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि चुनावी प्रक्रिया में ऐसी बाधाएं डाली जा रही हैं। यह साफ दिखता है कि कुछ लोग लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह स्थिति नहीं बदली, तो वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें