हिसार के सिरसा हाईवे पर बीएसएफ के नजदीक मंगलवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों मृतक चौथे मिल के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।