हिसार के गांव न्योली कला में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह से लोगों ने पूछा कि हमारा टयूबवैल कनेक्शन क्यों नहीं लग रहा। हम सिक्योरिटी के पैसे भी जमा करा चुके। लोगों ने सवाल पूछते हुए कहा कि हमारे रूपये बिजली निगम में जमा हैं इसके बाद भी चक्कर लगवाए जा रहे हैं। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि मैं इस बारे में जांच कराऊंगा।