फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार एनएचएम कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन, सेवा नियम फ्रीज करने पर कड़ा रोष

हरियाणा के एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों ने बुधवार को मिशन निदेशक के सेवा नियमों को फ्रीज करने के आदेश के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। कर्मचारियों ने हिसार के सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए निदेशक के आदेश की प्रतियां जलाईं। इस फैसले से राज्य के 18,000 एनएचएम कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है, जो इसे "काली दीवाली" के रूप में मना रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा, "दीवाली आमतौर पर हर घर में खुशी और उत्साह के साथ मनाई जाती है, लेकिन हरियाणा सरकार ने हमारे लिए यह त्यौहार निराशा का दिन बना दिया है।" उन्होंने बताया कि सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियम फ्रीज कर उन्हें बड़ा झटका दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें