फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में 53 लाख की दो आधुनिक मशीनें हांसी को मिलीं, एक करेगी हवा साफ तो दूसरी चमकाएगी सीवर व्यवस्था

हांसी शहर को स्वच्छ, हरित और आधुनिक बनाने की दिशा में नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। 53 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई एंटी स्मॉग मशीन और ट्रैक्टर विद सक्शन टैंकर का विधायक विनोद भयाना ने नारियल तोड़कर और हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। एंटी स्मॉग मशीन शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सूक्ष्म पानी की फुहार छोड़कर उड़ती धूल को नियंत्रित करेगी, जिससे वायु प्रदूषण कम होगा और लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार हांसी की 60 से 70 वर्ष पुरानी सीवरेज व्यवस्था के व्यापक सुधार के लिए भी विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिस पर जल्द काम शुरू होगा। इस अवसर पर प्रशासन ने बताया कि एडीसी एवं डीएमसी लक्षित सरीन के नेतृत्व में नगर परिषद शहर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रही है। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने कहा कि इन आधुनिक मशीनों के आने से शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं ट्रैक्टर विद सक्शन टैंकर की मदद से बंद पड़ी सीवर लाइनें, गहरी नालियां और जलभराव वाले क्षेत्रों से गाद और पानी की सफाई तेजी से की जा सकेगी। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि ये आधुनिक मशीनें हांसी शहर के लिए वरदान साबित होंगी। एंटी स्मॉग मशीन प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों और बाजारों में धूल को नियंत्रित कर हवा को स्वच्छ बनाएगी, जिससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। वहीं सक्शन टैंकर मशीन सीवर लाइनों, नालियों और जलभराव वाले क्षेत्रों की सफाई को पहले से अधिक तेज और प्रभावी बनाएगी। विधायक ने कहा कि शहर का हर चौक-चौराहा स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। आधुनिक मशीनों के जरिए सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और आम नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें