फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 16 को बिश्नोई मंदिर में मनाएंगे गुरु जंभेश्वर महाराज का जन्मोत्सव, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई होंगे मुख्य अतिथि

श्री गुरु जंभेश्वर महाराज का जन्मोत्सव -जन्माष्टमी महोत्सव 16 अगस्त को बिश्नोई मंदिर में मनाया जाएगा। इससे पहले 15 अगस्त को सर्व धर्म सभा का आयोजन होगा। बिश्नोई सभा हिसार के प्रधान जगदीशचन्द्र कड़वासरा ने बताया कि बिश्नोई सभा 1945 से अष्टमी को श्री गुरु जंभेश्वर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाती आ रही है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को सुबह 6.30 बजे हवन यज्ञ का आयोजन होगा। इसके पश्चात 9 बजे ध्वजारोहण के साथ धार्मिक प्रवचन का कार्यक्रम रहेगा। सुबह 10 बजे समाज के प्रतिभावान लोगों को सभा की ओर से सम्मानित किया जायेगा। मंच पर सुबह 11 बजे मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत होगी। "बिश्नोई रत्न" चौ. कुलदीप बिश्नोई समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रधान हुकमाराम खिचड़ करेंगे। मुख्य कार्यक्रम में पब्बाराम विश्नोई , नलवा विधायक रणधीर पनिहार, अभिमन्यु पूनिया, पूर्व विधायक दुड़ाराम बिश्नोई, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, जीजेयू कुलपति नरसी राम बिश्नोई, एचएयू कुलपति बलदेव राज कांबोज, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, किशनाराम बिश्नोई, पूर्व डीजीपी डाॅ. एलआर. बिश्नोई, मेयर प्रवीण पोपली विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। शाम के समय स्कूली बच्चों द्वारा झांकी निकाली जाएगी। रात्रि में गुरु जंभेश्वर भगवान का जागरण किया जाएगा। 17 अगस्त को हवन एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बिश्नोई सभा हिसार के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को निमंत्रण देने पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें