फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में 500 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हांसी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा विधायक विनोद भयाना एवं प्रशासन की ओर से भव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। रेस्ट हाउस से शुरू हुई यह यात्रा लघु सचिवालय तक पहुंची। यात्रा में करीब 500 फीट लंबा विशाल तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के रंग में नजर आए और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि वीर शहीदों की याद में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यात्रा में लोगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। वहीं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं में काफी जोश देखने को मिला। युवाओं का उत्साह देशभक्ति की भावना को दर्शाता है। हांसी विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना ने कहा कि देश के लिए यह गर्व की बात है। तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है और यह हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण है। गौरतलब है कि 25 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी पहुंचेंगे, जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें