फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की ब्लू बर्ड झील में छोड़े गए पांच लाख आईएमसी मत्स्य बीज

मछलियों के संरक्षण के लिए रैचिंग कार्यक्रम के तहत हिसार के ब्लू बर्ड झील में पांच लाख आईएमसी मत्स्य बीज छोड़े गए। मत्स्य विभाग हिसार की ओर से ब्लू बर्ड झील हिसार में इन मछलियों को छोड़ा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मीठे पानी की मछली प्रजातियों के पुनरुद्धार और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है। विधायक रणधीर पनिहार द्वारा जल कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान हिसार में चल रहे एक दिवसीय वर्कशॉप में आए हुए मत्स्य किसानों से वार्तालाप किया व उनकी समस्याओं को सुना व उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया। जिला मत्स्य अधिकारी भीम सैन ने बताया कि आज मछली पालन किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय व्यवसाय बन गया है। कम लागत में ज्यादा मुनाफे के चलते किसान इस व्यवसाय को अपना रहे है। इस अवसर पर जल कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य संदीप कुमार, उपनिदेशक मत्स्य सुरेन्द्र कुमार हिसार, जिला मत्स्य अधिकारी भीम सैन, मत्स्य फार्म प्रबंधक राजेश बेनीवाल, मत्स्य अनुसंधान अधिकारी अनिल कुमार, नोडल ऑफिसर कम मत्स्य अधिकारी विजेन्द्र सिंह, मत्स्य अधिकारी हांसी राजेश कुमार वर्मा व मत्स्य किसान मौजूद रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें