दिवाली की रात ऑटो मार्केट स्थित दुकान नंबर 305 सतगुरु ट्रेडर में स्थित ई-स्कूटी, बैटरी एजेंसी में रात करीब 9 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने 2 घंटे बाद मौके पर काबू पाया।