हरियाणा में डीएपी खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। किसानों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। हिसार में सोमवार को डीएपी खाद नहीं आने पर किसानों ने रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।