किसान आंदोलन में फ़रवरी 2024 को शामिल होने के लिए खनौरी बॉर्डर पर जा रहे किसानों पर खेड़ी चौपटा में टकराव को लेकर किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों में भेजे जा रहे कोर्ट नोटिस के विरोध में किसानों की कमेटी ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर विरोध जताया। किसानों ने कहा कि प्रशासन ने अपने वादे से मुकरते हुए झूठे केस दर्ज कराए हैं। इन मामलों को तुरंत प्रभाव से खारिज करवाया जाए। इस बारे में किसानों ने डीसी अनीश यादव को ज्ञापन भी सौंपा।