फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में गेट पास को लेकर किसानों को आ रही दिक्कतें,लाइनों में लग रहे किसान

Naveen Updated Thu, 16 Apr 2026 11:52 AM IST

मंडी में गेट पास को लेकर कुछ किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव बुगाना से आए किसान राजबीर ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर मंडी के गेट पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आपका पंजीकरण नहीं है। आप एसडीएम कार्यालय जाकर अपना पंजीकरण दुरस्त करा कर आएं। किसान राजबीर ने कहा कि मेरे पिता की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी। छह महीने पहले जमीन हमारे नाम आ चुकी है।अब खेत में कंबाइन मशीन गेहूं निकाल रही है। ट्रैक्टर ट्राली वाला 2500 रुपये में गेहूं यहां तक लाया है। अब यहां गेहूं के साथ रहा तो कंबाइन चली जाएगी। मजबूरी में मुझे गेहूं 2400 रुपये के हिसाब से बेचना पड़ेगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत ने बताया कि एफसीआई की ओर से लस्टर लॉस की अनुमति नहीं मिलने के कारण गोदामों में गेहूं स्वीकार नहीं की जा रही थी। बुधवार को पत्र जारी हो गया है। अब उठान में तेजी आएगी। केंद्र सरकार ने गेहूं में 70 प्रतिशत लस्टर लॉस की छूट दी है। जिसके बाद अब फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के गोदामों में गेहूं भेजने का रास्ता साफ हो गया है। अब तक केंद्र सरकार की ओर से लस्टर लॉस की अनुमति नहीं मिलने के कारण गोदामों में गेहूं स्वीकार नहीं किया जा रहा था। इसी के चलते प्रदेश भर में गेहूं उठान नहीं हो पा रहा था। पूरे हरियाणा में वर्ष 2026 की रबी की खरीद में गेहूं में 70 प्रतिशत लस्टर लॉस यानी चमक कम होने पर भी खरीद की जाएगी। टूटा व पिचका दाना की 6 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक किया है। सिकुडा व थोड़ा बहुत टूटा हुआ दाना 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। इन मानकों के साथ गेंहू को स्वीकार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें