शहर के साथ सटा कैमरी गांव की एक कालोनी बरसाती पानी की चपेट में आ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश खनगवाल ने बताया कि बरसाती पानी से घरों में दरारें आ गईं हैं। खेतों में अधिक मात्रा में पानी होने पर गांव की इस कालोनी में पानी छोड़ा गया जिस कारण कालोनी में हर तरफ पानी भर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में लगभग 3 फीट पानी हो चुका है। जलभराव की समस्या ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। पानी अधिक होने के कारण अब बच्चे भी स्कूल में नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया हर रोज मजदूरी करके अपने परिवार का पेट भरने वाले व्यक्ति को खानें के लाले पड़ गए हैं। लोगों ने बताया कि पानी की निकासी का समाधान करने हेतु ग्राम पंचायत या कोई अधिकारी सुध लेने वाला नहीं है। अगर हालात ऐसे ही रहें तो गांव में रहने वाले कालोनीवासियों को पलायन करना पड़ेगा।