फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव के लिए 14 दिसंबर को देवी भवन स्कूल में होगा मतदान

श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव के लिए 14 दिसंबर को देवी भवन स्कूल में मतदान करवाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को रामलीला भवन के कार्यालय में प्रशासक एनके गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुईl इसमें चुनाव अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंगला (परीक्षा नियंत्रक जीजेयू), सह चुनाव अधिकारी बृजभूषण जैन व संजय मित्तल (सहायक लेखा शाखा जीजेयू) भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज कार्यालय द्वारा चुनाव करवाने संबंधी पत्र मिलने के बाद आपसी विचार-विमर्श करते हुए चुनाव कार्यक्रम तय किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ यशपाल सिंगला ने बताया कि श्रीरामलीला कमेटी कटला के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज कर दिया गया। 848 सदस्यों की फाइनल मतदाता सूची रामलीला भवन, नालबंद गली, सिटी थाना रोड़ पर चस्पा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें