पश्चिमी विक्षोभ के असर शहर में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। इस दौरान सुबaह साढ़े 8 बजे तक 2.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि सुबह 11 बजे मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से ये बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। आज भी बारिश की संभावना रहेगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है। आज यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। मगर साथ ही एक दूसरा विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। हालांकि यह विक्षोभ भी असरदार साबित होगा। इसके असर से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी और प्रदेश में बारिश की गतिविधियां होंगी। पंजाब से सटे जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। एक मार्च को इसके प्रभाव से बारिश की ज्यादा गतिविधियां होंगी। 2 मार्च तक इसका असर रहेगा। इसके गुजरने के बाद तापमान में गिरावट आएगी।