फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में रिमझिम बारिश ने मौसम बनाया सुहाना, तापमान में गिरावट

हिसार में हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया था। प्रदेश के 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। हिसार में पिछले 24 घंटे में 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को सुबह के समय हिसार जिले के अधिकतर गांवों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को बादलवाई रहेगी। शुक्रवार को मौसम साफ होगा। जनवरी महीने में हिसार जिले में 18.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। तीन बार में आई इस बारिश के चलते पूरी जनवरी में ठंड का असर बना रहा। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में ही तापमान लगातार बढ़ रहा था। पिछले एक सप्ताह से तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही थी। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ रही गर्मी गेहूं की फसल के लिए चिंताजनक बन रही थी। मंगलवार शाम मौसम में बदलाव आया। दिन भर आसमान में बादलों का प्रभाव रहा। रात करीब 9 बजे शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। देर रात तक बारिश का मौसम बना हुआ था। बुधवार को भी जिले के अधिकतर हिस्सों में बारिश रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें