फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सेक्टर 16-17 में स्कूटी सवार छात्रा को कुत्ते ने चार जगह काटा, वीडियो वायरल

सेक्टर 16-17 में स्कूटी सवार छात्रा पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। डर के कारण छात्रा स्कूटी से उतर गई तो कुत्ते ने उसके पैर पर काटा। छात्रा को काटते देख कुत्ते की मालकिन ने उसे बचाने का प्रयास किया। मालकिन के दबोचने के बाद भी कुत्ता नहीं रुका। करीब 10 सेकेंड बाद कुत्ता एक बार फिर लड़की पर झपटा। जिसके बाद कुछ लोगों ने डंडा लेकर कुत्ते को भगाया। लड़की ने पार्क की ओर भाग कर खुद को बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-16 की रहने वाली कक्षा नौंवी की छात्रा सौम्या 3 दिसंबर को अपने नाना के घर से बास्केटबॉल एकेडमी जा रही थी। लड़की के पिता रेलवे ठेकेदार सुनील राठी ने बताया कि सौम्या को कुत्ते ने हाथ-पैर में चार जगह काटा है। उन्होंने कुत्ते की मालकिन जोगिंद्र पाल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। 3 दिसंबर शाम को करीब साढ़े 4 बजे उनकी बेटी सौम्या राठी अपने नाना के घर से अपनी खेल एकेडमी स्मॉल वंडर स्कूल में जा रही थी। त्रिवेणी पार्क के ठीक सामने मकान नंबर 1904 से एक कुत्ता बाहर कुत्ते ने उनकी बेटी पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते की मालकिन वहीं खड़ी रही। मेरी बेटी ने बचाव में कुछ महिलाओं के पीछे छिपने की कोशिश की, मगर उस कुत्ते ने मेरी बेटी को 4 जगह काट लिया। पैर पर एक जगह से मांस का टुकड़ा बाहर आ गया। एक पड़ोसी बुजुर्ग ने मेरी बेटी को बचाया। जानकारी मिलने के बाद हम तुरंत वहां पहुंचे। सौम्या को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जब हम कुत्ते की इंजेक्शन हिस्ट्री देखने और बेटी का सही ढंग से इलाज करवाने कुत्ते के मालिक के घर गए तो उन्होंने गेट नहीं खोला। सुनील राठी ने कहा कि यह कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है। कुत्ते के मालिक पर उचित कार्रवाई की जाए और कुत्ते को किसी ऑब्जर्वेशन हाउस में भेजा जाए। 5 हजार का ठेका 356 का बधियाकरण... नगर निगम ने एजेंसी को 5,000 आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का ठेका दिया है। एजेंसी अब तक 356 कुत्तों का बधियाकरण व टीकाकरण कर चुकी है। शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने और पकड़वाने के लिए नगर निगम ने व्हाट्स एप नंबर 99535-58000 जारी किया हुआ है। इस नंबर पर लोग किसी भी क्षेत्र में आवारा कुत्तों या बंदरों की सूचना भेज सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें