फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के टाउन पार्क में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिरकत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज सुबह शहर के टाउन पार्क में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शिरकत की और शहर वासियों के साथ योग किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योग करवाए गए। करीब 2 घंटे तक यह कार्यक्रम चला। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न सगठनों के पदाधिकारियों और स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने योग कला का प्रदर्शन भी किया। आखिर में सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर रणबीर गंगवा ने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मेयर प्रवीण पोपली सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें