फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में राजकीय महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ पर डायमंड जुबली समारोह, पूर्व छात्रों की भारी भीड़, CJI सूर्यकांत के दौरे से हाई अलर्ट

राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय ने आज अपने 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर डायमंड जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया। सुबह 9 बजे से ही पूर्व छात्र (एलुमनी) और रिटायर्ड शिक्षक कॉलेज परिसर में पहुंचने लगे। कॉलेज प्रशासन ने पंजीकरण के लिए विशेष काउंटर लगाए, जहां पूर्व छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया और उन्हें एलुमनी किट भी प्रदान की गई।सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्र विभिन्न बैचों, आयु वर्गों और श्रेणियों से जुड़कर पहुंचे। समारोह में उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने कॉलेज की यादों को साझा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए, जो भावुक पलों से भरे रहे। महाविद्यालय 1950 में स्थापित हुआ था, और यह हरियाणा के प्रमुख मॉडल कॉलेजों में से एक है, जो गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से संबद्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें