फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महाराजा अग्रसेन मार्किट में शराब का ठेका खुलने के विरोध में धरना

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 05:35 PM IST

महाराजा अग्रसेन मार्केट एसोसिएशन ने हिसार में खुल रहे शराब के ठेके को हटवाने के लिए वीरवार सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। शराब ठेके के सामने श्री गुरु जंभेश्वर पुस्तकालय की छात्राओं ने भी धरने में शामिल होकर विरोध जताया। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे नारे दे रही है और दूसरी तरफ पुस्तकालयों के सामने इस तरह शराब का ठेका खुलवा रही है जोकि पिछले 25 साल से इस मार्केट में पहली बार ऐसा हुआ है। ज्ञात रहे कि 25 साल पहले यहां इसी मार्केट में एक शराब का ठेका खुला था। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तो ठेका उठा लिया गया। छात्राओं ने हैरानी जताई कि उनकी ठेका हटाने की मांग को प्रशासन द्वारा क्यों नहीं सुना गया और ये भी पूछा है कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। इस बारे में धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह पंघाल ने अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए कहा कि उनका ठेकेदारों से कोई निजी विरोध नहीं है। यह ठेका खोलने का स्थान गलत है। सरकार इसे तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट करे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें