फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सातवां दिन, निगम के गेट पर जड़ा ताला; शहर में कचरे के अंबार से जनता बेहाल

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को सातवें दिन भी जारी रही। आंदोलन के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अब इसका असर प्रशासनिक कार्यों पर भी पड़ने लगा है। कर्मचारियों ने न केवल काम बंद रखा, बल्कि नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना देकर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया। मुख्य गेट पर नारेबाजी, ठप रहा कामकाज वीरवार सुबह से ही हड़ताली कर्मचारी निगम के मुख्य द्वार पर डट गए। ड्यूटी पर आने वाले अन्य कर्मचारियों को गेट पर ही रोक लिया गया, जिसके कारण कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी सीट तक नहीं पहुंच सका। कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ का समर्थन कर्मचारियों के इस संघर्ष को अब अन्य संगठनों का भी साथ मिलने लगा है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें