फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में सुबह 4 बजे पहुंचे किसान, साढ़े 13 घंटे बाद आया नंबर, पुलिस के पहरे में बांटी डीएपी

हरियाणा के हिसार में डीएपी के लिए मारामारी चल रही है। शुक्रवार को मंडी में खाद लेने के लिए किसान सुबह चार बजे लाइन में लग गए थे, लेकिन साढ़े 13 घंटे लाइन में खड़े होने के बाद शाम 5.30 बजे किसानों को खाद मिली। वहीं, कई किसानों को खाद न मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। मंडी में शाम 4.30 बजे 1000 बैग खाद पहुंची थी, जिसे शाम 4.55 बजे बांटने शुरू किया। खाद लेने के लिए रात तक किसानों की लाइन लगी रही। किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस के पहरे में खाद वितरित की गई। किसान बोले सरसों और गेहूं की बिजाई के लिए उन्हें खाद पर्याप्त नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें