फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरनवास की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट हुए पार्षद

जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं किसान नेता संदीप धीरनवास की गिरफ्तारी को लेकर पार्षदों ने विरोध जताया है। पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने कहा कि यह सरासर गलत है। अगर किसी ने गांव को बचाने के लिए दूसरी खाली नहर में पानी चला गया तो क्या गलत किया। कुछ लोग अपने खेतों को बचाने के लिए दूसरे गांवों को डुबो रहे हैं। जिला परिषद के सदस्य बैठक कर इस गिरफ्तारी को लेकर बैठक करेंगे। जिला पार्षद दर्शन गिरी महाराज ने कहा कि पानी की निकासी के लिए प्रयास किया जाना गलत नहीं है। पार्षदों ने इस बारे में बैठक की थी। जिला परिषद की ओर से तय किए गए बजट को भी खर्च नहीं किया जा रहा है। सभी पार्षद एकजुट हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए संदीप धीरणवास ने बताया कि नहरी विभाग ने भेरिया माइनर को सूखा छोड़ दिया, सरसाना माइनर - भिवानी रोहिल्ला में क्षमता से ज्यादा पानी छोड़ दिया। विधायक अपने खेत को बचाने के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। आपदा प्रबंधन एक्ट का हवाला देकर इस तरह से गिरफ्तारी की जा रही है। आपदा के समय लोगों को मुसीबत में छोड़ दिया गया है अगर कोई उनको बचाने की कोशिश करें तो उनको गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें