फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार नगर निगम में पार्षद बोले; सेक्टरों में बिजली का बुरा हाल, 12 घंटे से लाइट गुल

हिसार नगर निगम की सदन की पहली बैठक में पार्षदों ने बिजली के मुददे उठाते हुए कहा कि शहर में दूर दराज के गांवों से भी बुरे हालात हैं। यहां बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। बिजल के टेडे हुए खंभों को कोई ठीक करने नहीं आता। बिजली निगम के अधिकारी किसी की सुनते नहीं हैं। पार्षदों ने कहा कि सेक्टर 16 में बुधवार की रात बिजली गई थी 12 घंटे बाद भी नहीं आई है। मेयर प्रवीण पोपली बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें। इसके लिए एक प्रारूप तैयार करें। सदन की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 590 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इनमें जनस्वास्थ्य विभाग के 126, सिंचाई विभाग का एक, बिजली निगम के 34, बीएंडआर के 22, जिला समाज कल्याण के 3, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के 5, स्वास्थ्य विभाग के 6, चुनाव कार्यालय का एक, शिक्षा विभाग के 10, एचएसवीपी के 14, एडीसी ऑफिस के 7, वन विभाग के 2, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के 3, मार्केट कमेटी का एक, एनएचएआई का एक, पुलिस विभाग के 23, जिला नगर योजनाकार विभाग के 3, रोडवेज विभाग के 3, रजिस्ट्रार कार्यालय के 2 और नगर निगम के 306 एजेंडे शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें