फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

पहलगाम में आतंकी हमले के रोष स्वरुप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध जताते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान तथा आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंग गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। चंडीगढ़ हाईकोर्ट बार के आह्वान पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने हिसार कोर्ट कॉम्पलेक्स में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, एडवोकेट पवन तुंदवाल, श्वेता शर्मा, बजरंग ईंदल, हिमांशु आर्य खोवाल, ओमप्रकाश धरतवाल, सत्यवान जांगड़ा, सी. आर. वर्मा, विवेक भार्गव, गौरव टुटेजा, शबनम, मीना तीजारिया व आशा बहलान सहित अन्य मौजूद रहे। विधायक चंद्रप्रकाश ने पहलगाम में आतंकी घटना की निंदा की, जताया शोक हिसार। आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले में निर्दोष पर्यटकों को शिकार बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमले में करनाल के नौसेना अधिकारी विनय नरवाल भी शहीद हो गए। विधायक चंद्रप्रकाश ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुनियोजित हमला है। इस हमले की तैयारी निश्चित रूप से कई दिनों से चल रही होगी लेकिन खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुरक्षा में इस चूक का खामियाजा मासूम नागरिकों को भुगतना पड़ा। सुरक्षा तंत्र की कमियों व व्यवस्थागत चूक की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के मानक सही मायने में तय हो सकें। आतंकवादियों को कड़ा जवाब देने की भी नितांत आवश्यकता है ताकि देश की तरफ टेढ़ी नजर से देखने की किसी आतंकी या अन्य असामाजिक तत्व की हिम्मत न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें