फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में मिठाई की दुकान पर लिफ्ट में फंसने से हलवाई की मौत

Naveen Updated Sun, 12 Jul 2026 10:56 AM IST

हिसार के नागोरी गेट स्थित एक मिठाई की दुकान पर लिफ्ट में फंसने से एक हलवाई की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव कुंभा खेड़ा का रहने वाला 33 साल का जसबीर हलवाई का काम करता था। जसबीर नागोरी गेट स्थित कल्पना स्वीट्स पर काम करता था। आज सुबह 5:00 बजे उसके साथी ने उसे उठाया और ऊपर दूसरी मंजिल पर जाकर सोने को बोल दिया। इसके बाद जसबीर लिफ्ट में बैठकर दूसरी मंजिल पर जा रहा था। अचानक बीच में उसकी गर्दन लिफ्ट में फंस गई जिससे कुछ ही मिनट में उसने दम तोड़ दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें