फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत विवाद पर आईजी का बयान: ग्रामीणों को अलग से स्वच्छ पेयजल करवाएंगे उपलब्ध, कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

हांसी के चानौत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन पर लगाए गए कथित अवैध टी-कनेक्शन को लेकर जारी विवाद के बीच हिसार रेंज के कुलदीप सिंह ने प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार गांव को अलग पाइपलाइन के माध्यम से पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजी कुलदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धरना शुरू होने के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए लगातार प्रयास किए। डीएसपी, एसडीएम, एसपी और डीसी स्तर पर कई दौर की बैठकें हुईं, वहीं दो मंत्रियों ने भी ग्रामीणों से संवाद किया। प्रशासन ने गांव को अलग से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें