फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चलती कार के इंजन में लगी आग, घर से ड्यूटी पर जा रहा था फौजी, कूदकर बचाई जान

बास अनाज मंडी के पास मंगलवार को चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना बास दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आधी से ज्यादा कार जल चुकी थी। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार चालक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई है। आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात गांव उगालन निवासी अजीत फौजी ने बताया कि वह घर से हिसार कैंट पर ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। बास में पहुंचकर अनाज मंडी के सामने स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए रुका तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसे बताया कि कार के इंजन में आग लगी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें