फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी के सीसर गांव में ट्रैक्टर पलटने से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की मौत

हांसी जिले के सीसर गांव के पास ईंट भट्ठे का ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार राज्य के रहने वाले रमेश के रूप में हुई है, वहीं उनका परिचित प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी व भट्ठा संचालक और उनके कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सभी ने आते ही बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। लेकिन इस दौरान ट्रैक्टर सवार रमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई व उनके सहयोगी प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। ऋषि ईंट भट्ठा मालिक ने बताया कि जहां पर ट्रैक्टर पलटा वहां पर रोड में गड्ढे बने हुए थे, जिसके कारण ट्रैक्टर पलट गया। आसपास के लोग अनन फानन में दोनों घायलों को नागरिक हॉस्पिटल हांसी में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप करके रमेश को मृत घोषित कर दिया। रमेश के सहयोग प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। मृतक के शव को नागरिक हस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें