फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में बैंक कर्मियों ने 5 दिवसीय सप्ताह की मांग को लेकर की हड़ताल

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। जिलेभर के बैंक कर्मचारियों ने पुलिस लाइन एरिया पीएलए स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के समक्ष संयुक्त तौर पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। मंगलवार को हल्की बारिश के बावजूद जिले के विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने इस हड़ताल में हिस्सा लिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि 2015 और 2023 में दिए गए आश्वासनों के बावजूद शेष शनिवार की छुट्टी लागू नहीं की गई। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है। बैंक कर्मियों ने बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पहले सरकार समझौता होने के बाद उसे लागू कर देती थी। अब समझौतों को लागू नहीं किया जा रहा। पिछले करीब ढाई साल पहले मानी गई मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया। इस फैसले को लागू करने से सरकार को कोई दिक्कत नहीं है। विश्व के सभी देशों में बैंकों में 5 दिन ही काम होता है। आरबीआई,सिडबी, सेबी सभी में 5 दिवसीय सप्ताह होने के बाद भी हमारी मांगों को नहीं माना जा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें