फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के गांव बहबलपुर को मिली दोहरी चौधरी, ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया दोनों का स्वागत

नवीन दलाल Updated Wed, 20 Aug 2025 11:34 AM IST

गांव बहबलपुर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया तथा कुम्हार सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष भजनलाल बासनीलवाल का अभिनंदन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। गांव के लोगों के इस सम्मान की पगड़ी को हमेशा ऊंचा रखूंगा। बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना व सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाएगी।बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन करेंगे। युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की अपनी योजनाओं की भी घोषणा की। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें