फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: आयुर्वेद सम्मेलन का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की हिसार जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को बालसमंद रोड़ स्थित ब्रह्म कुमारी पीस पैलेस में दूसरा हरियाणा प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन (सेकिंड स्टेट सीएमई) का आयोजन किया गयाl जिसमें प्रदेश भर से हजारों बीएएमएस डाक्टरों ने भाग लेकर आयुर्वेद पर चर्चा की। सम्मेलन की जिला इकाई के प्रधान डॉ. सुरेन्द्र सिहाग ने बताया कि स्थानीय विधायक सावित्री जिंदल व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके सम्मेलन का शुभारंभ किया। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए डॉक्टरों को संबोधित करते हुए विधायक सावित्री जिंदल ने हिसार में विशाल स्तर पर सम्मेलन करने पर आयोजकों को बधाई दीl कहा कि सभी डॉक्टर लोगों को स्वस्थ रखने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के लिए हरियाणा व केंद्र सरकार भी भरपूर योगदान दे रही है जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। जिला महासचिव डॉ. घनश्याम पचार व कोषाध्यक्ष डॉ. नकुल शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यातिथि के रुप में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के प्रधान प्रो. वैध राकेश शर्मा व अखिल भारतीय आयुर्वेद विद्यापीठ के प्रधान वैध ताराचंद शर्मा उपस्थित हुए। अध्यक्षता काऊंसिल ऑफ इंडिया मेडिसन के चेयरमैन डॉ. दिनेश अग्रवाल व रजिस्ट्रार डॉ.प्रदान दिनेश शर्मा और हरियाणा प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के प्रधान डॉ. अश्वनी गौतम ने की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें