फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना जारी, पोषण ट्रैकर एप को लेकर जताई आपत्ति

आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। यूनियन की जिला प्रधान रोशनी देवी ने धरने की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन 28 मार्च को भी जारी रहेगा। पोषण ट्रैकर एप को लेकर विरोध वर्करों ने पोषण ट्रैकर एप को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग की ओर से दिए गए मोबाइल फोन की गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्हें 2जी और 3जी रैम वाले फोन दिए गए हैं, जबकि काम 5जी स्पीड वाला लिया जा रहा है, जिससे एप ठीक से काम नहीं करता। जिला सह सचिव कृष्णा शर्मा ने कहा कि एप में बार-बार वर्जन अपडेट किए जा रहे हैं, जिससे कार्य में बाधा आ रही है। टीएचआर (टेक होम राशन) भरते समय लाभार्थी का ओटीपी मांगा जाता है और हर महीने उसी व्यक्ति की फोटो कैप्चर करने की शर्त लगाई गई है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में कभी बच्चे की मां तो कभी दादी राशन लेने जाती हैं। इस शर्त को हटाने की मांग की गई। इसके अलावा, ओटीपी देने को लेकर लाभार्थियों में साइबर ठगी का डर है, जिससे वे इसे साझा करने में हिचकिचाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें