फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में किसान दिवस पर 40 प्रगतिशील किसान सम्मानित

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 03:38 PM IST

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 23 दिसम्बर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में किसान दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि इस दौरान कृषि और उससे संबंधित विभिन्न व्यवसायों व अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के 40 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया है। सम्मानित किए जाने वाले इन किसानों में अम्बाला जिला के गांव धुराला से दिलप्रीत सिंह, अम्बाला शहर के दुर्गा नगर से राजविंदर कौर, रेवाडी के बहरामपुर से सुनील कुमार, जखाला से रानी यादव, भिवानी के बडाला से गजानंद, हरिपुर से शर्मिला, नूह के छपेरा से रविंदर व पूनम, फऱीदाबाद के नचौली से सुभाष नागर, भोपानी से ममता के किसान सम्मानित किए गए। फतेहाबाद के हसंगा से सूरजभान, गोरखपुर से दर्शना, झज्जर के वजीरपुर से अजय कुमार, झामरी से सीमा, जीन्द के अहिरकां से दले राम, निदाना से कमलेश, कैथल के बट्टा से प्रदीप कुमार, लैंडरपीरज़ादा से रुपिंदर कौर, करनाल के अमुपुर से अरुण कुमार, चिराव से राजवंती, कुरूक्षेत्र के ज्योतिसर से नन्द लाल, दबखेड़ी से सत्या देवी, महेंद्रगढ़ के खैरा से योगेन्द्र, बचीनी से मंजू, पलवल के गांव मंढनाका से सतवीर सिंह, सरोली से श्रीमती ईश्वर, पंचकुला के टाबर से हरभजन सिंह, पंचकुला के सेक्टर-14 से गुरूमीत कौर, पानीपत के हथवाला से संदीप कुमार, सिठाना से सुजाता, रोहतक के लाखनमाजरा से जय प्रकाश, मैना से रेखा कुमारी, हिसार के चूली खुर्द से संदीप कुमार, बालसमंद से मोनिका, सिरसा के गिगोरानी से वीरेंद्र साहू, खाजाखेड़ा से गीता, सोनीपत के रोहट से जय सिंह, सोनीपत से सोनिया दहिया, यमुनानगर के दोहली से वागीश कंबोज, रतनगढ से प्रवेश कुमारी शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें