हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता रवाना हुए। जिले से 167 बसें हिसार कार्यक्रम में पहुंच रही है। बीजेपी कार्यालय के बाहर बीजेपी के जिला प्रधान प्रवीण जोड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का दल हिसार के लिए रवाना हुआ। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रधान प्रवीण जोड़ा ने बताया कि फतेहाबाद से करीब 7 से 8 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकतर कार्यकर्ता बसों में सवार होकर हिसार जा रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता अपने निजी वाहन लेकर हिसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे रहे है।