फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: अमित साह की हरियाणा नेताओं से मुलाकात, अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। लोकसभा में हारी हुई 5 सीटों में रही कमियों का अवलोकन हो चुका है। कार्यकर्ताओं ने भी उससे सीख ले ली है। अब बीजेपी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। केवल चुनाव की घोषणा का इंतजार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे से पड़ने वाले असर के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि शाह शक्ति के स्त्रोत है। वह जहां जाते, कार्यकर्ताओं में शक्ति का संचार हो जाता है। अब चुनाव आ रहे हैं। इसलिए पूरी ताकत व जोश के साथ कार्यकर्ता ठीक रास्ते पर लड़े, इसके लिए उनका मार्ग दर्शन जरूरी है। शाह आज की राजनीति के चाणक्य है, उनसे बेहतर कोई नहीं जानता कि किस प्रकार से किस युद्ध को लड़ना है। चुनाव को युद्ध की संज्ञा देते हुए विज ने कहा कि सेनाएं तैयार खड़ी हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें