कर्नाटक में हिजाब पहनने को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा ब्यान दिया है। अनिल विज ने हिजाब विवाद पर कहा है कि हिजाब पहनने से किसी को कोई भी अपत्ति नहीं होनी चाहिए। कोई भी अगर हिजाब पहनना चाहे, वो पहन सकता है, लेकिन अगर कोई शिक्षण संस्थान में जा रहा है तो वहां से ड्रेस कोड को फॉलो करना होगा।