Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव में सबसे बड़ी जीत फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान ने दर्ज की है। नूंह दंगों में गिरफ्तार हुए मामन खान 98 हजार से ज्यादा वोटों के जीत दर्ज की है, उन्हें कुल 130497 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी नसीम अहमद को हराया है।