हरियाणा में ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव की गहमागहमी चरम पर पहुंचने लगी है, सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है। भाजपा की ओर से फिर से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए गए नायब सिंह सैनी के कंधों पर हरियाणा में सत्ता में वापसी कराने का दारोमदार है। जीत की हैट्रिक को लेकर वह आश्वस्त हैं और विपक्षी दलों पर आक्रामक। चुनावी मुद्दों, विपक्षी दलों के दावों, भाजपा के संकल्पों को पूरा करने के रोडमैप और पार्टी में परिवारवाद से लेकर बगावत तक के विषयों पर नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर अमर उजाला की विशेष बातचीत...