हरियाणा सरकार की सिफारिश के बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को 14वीं विधानसभा भंग कर दी। विधानसभा सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। अब सीएम नायब सिंह सैनी अगली सरकार का गठन होने तक कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम करेंगे। वे कोई नीतिगत फैसले नहीं ले पाएंगे। हालांकि, आपातकालीन स्थिति में वह फैसले लेने के लिए अधिकृत होंगे। नायब सैनी सरकार का कार्यकाल तीन नवंबर तक था। इस लिहाज से करीब 52 दिन पहले विधानसभा भंग की गई है।