पंजाब के मोगा से एक गार्ड की बहादुरी का वीडियो सामने आया है। गार्ड तीन हमलावरों से भिड़ गया और लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। मामला गांव दारापुर का है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस भी फुटेज के आधार पर लुटेरों का पता लगाने में जुट गई है।