फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के समाज सेवा प्रभाग की ओर से रविवार को विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर संस्थान की पूर्व उप मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में लगाया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बीके वंदना बहन ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में इस महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। टोहाना में यह दूसरा रक्तदान शिविर है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पूरे भारत में 88 हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। इस बार टोहाना केंद्र का लक्ष्य 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का है। उन्होंने कहा कि ज्ञान दान, योग ध्यान और रक्त दान की भावना से यह सेवा कार्य किया जा रहा है। यह एक पुण्य का कार्य है और परमात्मा सभी रक्तवीरों को दुआएं देते हैं। संस्थान की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। शिविर में दादी प्रकाशमणि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनें और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें