फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 12 बजे से रोडवेज की बसों में महिलाओं ने की फ्री यात्रा

हरियाणा सरकार के आदेशानुसार रक्षा बंधन त्योहार के अवसर पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा शुरू हो चुकी है। दोपहर 12 बजे से रोडवेज अधिकारियों ने बसों का संचालन शुरू कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि उनकी ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई है। हर बस स्टाॅप पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिला की 190 रोडवेज बसों में महिलाएं अपने 15 साल के बच्चों के साथ फ्री यात्रा कर सकती है। सरकार की ओर से आदेश प्राप्त हुए है जिनकी पालना रोडवेज की ओर से की जा रही है। हिसार-सिरसा रूट पर सबसे अधिक फोकस किया गया है। साथ ही रतिया, टोहाना, भट्टू व भूना की ओर भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें