फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में श्रीकृष्ण गौशाला में तीज महोत्सव पर महिलाओं ने किया कीर्तन और झूलो का लिया आनंद

स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला में तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौशाला समिति और गणेश महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की करीब 700 से 800 महिलाएं शामिल हुईं। गौशाला परिसर को गुलाबी-लाल चुनरियों से सजाया गया। भगवान कृष्ण और राधा की मूर्तियों के समक्ष महिला मंडल की महिलाओं ने सामूहिक कीर्तन और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल भक्तिमय कर दिया। गौशाला के प्रधान विनोद गर्ग ने कहा कि "इस त्योहार को मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारे संस्कारों और त्योहारों के महत्व से अवगत कराना है। उप प्रधान कपिल बंसल ने कहा कि गौशाला में पहली बार इतना भव्य आयोजन हुआ, जिससे दिल को खुशी मिली। गणेश महिला मंडल की प्रधान ने बताया कि महिला मंडल किसी भी कार्यक्रम में कीर्तन के लिए उपलब्ध है। मंडल की सदस्याओं ने कहा कि तीज जैसे पर्वों से आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की भी सभी को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और महिला मंडल का सम्मान भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें