ग्रामीण आजीविका मिशन में घपलेबाजी को लेकर शुक्रवार को महिला स्वयं सहायता समूह की दर्जनों सदस्य ने रतिया खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बने हुए ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यालय में तालाबंदी कर दी। बाद में सूचना मिलने पर सिटी थाना अध्यक्ष पुष्पा सिहाग मौके पर पहुंची और सदस्यों को समझा बुझा कर शांत किया और ताला खुलवाया। इस दौरान समूह की सदस्यों और सीनियर अधिकारियों में काफी कहा सुनी भी हुई। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य वीरपाल कौर, अको देवी , ममता , सत्य सहित अन्य महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जरूरतमंद महिलाओं के लिए समूह बनाए गए हैं जिसके तहत गांव में जरूरत मंद महिलाओं को लोन दिए जाते हैं ताकि वह कोई काम चला कर अपने परिवार का गुर्जर-बसर कर सके वही समूह द्वारा अनाज मंडी में कैंटीन भी चलाई जा रही है महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी व सीनियर अमन कौर व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मिलकर ग्रामीण आजीविका मिशन में गोलमाल कर रहे हैं और जो गांव में लोन की किस्त महिलाओं द्वारा जमा करवाई जाती है उनमें भी गोलमाल किया जाता है और जो कैंटीन से आमदनी होती है उसमें भी गोलमाल किया जा रहा है जिसको लेकर उन्होंने पहले भी जिला उपायुक्त को शिकायत की थी लेकिन उनकी शिकायत पर जांच करने की बजाय सतवीर सिंह द्वारा शिकायतकर्ता महिलाओं को पद से हटा दिया गया है उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली थी कि अधिकारियों द्वारा रजिस्टर में गड़बड़ी की जा रही है जिस पर उन्होंने कार्यालय में पहुंचकर रजिस्टर पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया गुसाईं हुई महिलाओं ने कार्यालय में भी ताला लगा दिया और अधिकारियों के साथ जबरदस्त विवाद भी किया। सूचना मिलने पर सिटी थाना अध्यक्ष पुष्पा सिहाग भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बातचीत कर ताला खुलवाया इसको लेकर सीनियर अधिकारी अमन से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया वही सतवीर सिंह का कहना है कि आज हंगामा की सूचना मिली है जिसको लेकर जो आरोप लगाया गया है उसकी अगर महिलाएं लिखित में शिकायत देगी उसकी जांच करवाई जाएगी वही कार्यालय को ताला लगाना कानूनी रूप से सही नहीं है जिसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई है उनके निर्देशों के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।